करनैलगंज/गोण्डा - अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक करनैलगंज धनवा मार्ग स्थित साईं एजुकेशन स्कूल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार संदीप सिंह पुत्र बजरंग सिंह और राहुल सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी बसुहा कचनापुर घायल हो गए। दोनों घायलों को डायल 112 के पुलिसकर्मियों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन हालात ठीक न होने के नाते उन्हें रेफर कर दिया गया।
Nov 26, 2022
करनैलगंज : बाइक सवारों पर चढ़ गया ट्रैक्टर,दो गंभीर,रेफर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment