Breaking






Nov 3, 2022

246 क्रय केंद्रों पर धान खरीद प्रारंभ, 28 फरवरी तक क्रय केंद्रों पर की जाएगी खरीद

गोण्डा - एक नवंबर से प्रारंभ हो रही धान खरीद को पूरी पारदर्शिता एवं इमानदारी के साथ किए जाने के लिए बैठक आयुक्त देवीपाटन मंडल एम.पी.अग्रवाल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में संपन्न हुई। देवीपाटन मंडल में  1 नवंबर से 28 फरवरी तक 246 क्रय केंद्रों पर कॉमन धान के लिए 2040 रुपय प्रति कुंतल एवं ग्रेड ’ए’ के लिए 2060 रुपए प्रति कुंतल की दर से खरीद की जाएगी। सभी क्रय केंद्र प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खुले रहेंगे 02 नवंबर तक देवीपाटन मंडल में कुल 16.36 मी0टन की धान की खरीद की जा चुकी है।
खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 देवीपाटन मंडल में 352200 मी0टन धान क्रय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी क्रय केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, एक विनोइंग फैन,डबल जाली का झलना व एनालिसिस किट रखी जाएगी।
क्रय केंद्रों पर किसानों का धान  की खरीद ई-पॉप मशीन के माध्यम से की जाएगी।  सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी बैठक में संभागीय खाद्य नियंत्रक सरजू प्रसाद द्वारा दी गई।
      बैठक में आयुक्त  द्वारा क्रय केंद्रों पर धान खरीद हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर बेसिक सुविधाएं उपलब्ध हो। क्रय केंद्र पर बैनर, बोरो की उपलब्धता, कृषकों के लिए बैठने व पेयजल की व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाए। आयुक्त  ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में धान क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ धान क्रय किया जाए। धान क्रय केंद्र पर किसान भाई को धान विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। धान खरीद में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर आयुक्त राकेश चंद शर्मा, क्रय केंद्र प्रभारी, जिला समन्वयक, पीसीएस, यूपीएसएस भारतीय खाद्य निगम उपस्थित रहे।

No comments: