Breaking






Oct 14, 2022

बाढ़ को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष ने एसडीएम को लिखा पत्र,हल्का लेखपाल पर लगाए आरोप

करनैलगंज/गोण्डा - बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर गांव में तैनात लेखपाल के कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए फसलों के नुकसान के मुवावजे की मांग की है। बिकास खण्ड करनैलगंज के प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह (प्रधान कंजेमऊ) ने एसडीएम को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कंजेमऊ ग्राम पंचायत में बाढ़ का पानी गांव के चारों तरफ फैला हुआ है तथा धान गन्ना व मक्का की अस्सी प्रतिशत फसल करीब (50 हेक्टेयर) नष्ट हो चुकी है। उन्होंने लेखपाल की कार्यशैली की शिकायत करते हुए कहा कि हल्का लेखपाल से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो लेखपाल ने फोन रिसीब करने की जहमत नहीं उठाई और न गांव में दिखाई पड़े। जबकि बाढ़ जैसी आपदा में गांव आने की उनकी जिम्मेदारी बनती है। प्रधान संघ अध्यक्ष राहुल सिंह ने बाढ़ से किसानो की नष्ट हुई फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलवाने की एसडीएम से मांग की है।

No comments: