Oct 24, 2022

पुलिस अधिकारियों की पत्नियों ने बाढ़ व कटान पीड़ितों का बाटा दर्द मिठाइयां व बच्चों को खिलौने बांट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

 


बहराइच।बाढ़ व कटान विस्थापितों का दुख दर्द बांटने में पुलिस अधिकारियों की पत्नियां भी अब पीछे नहीं रहीं।  दीपावली त्यौहार में खुशियां बांटने वह उनके बीच में पहुंची व उपहार तथा मिठाइयां देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी । बच्चों को खिलौने वितरित किया।  तहसील कैसरगंज  थाना जरवल रोड अंतर्गत नासिरगंज व अहाता सहित अन्य गांवो में  क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह की धर्म पत्नी अनुपम सिंह व थाना प्रभारी जरवल रोड राजेश सिंह की धर्म पत्नी नीतू सिंह ने बाढ़ व  कटान विस्थापितों के बीच पहुंचकर महिलाओं को मिठाईयां दी  बच्चों को खिलौने वितरित किए तथा उन्हें उपहार भी दिया व दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीच पुलिस अधिकारियों की पत्नियों को देखकर कटान व बाढ़ पीड़ितों विस्थापितों की आंखों से आंसू छलक उठे और वे फूली नहीं समाई। अधिकारियों की पत्नियों का यह कार्य चर्चा का विषय बना रहा । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments: