Oct 24, 2022

करनैलगंज: वाहनों के अभाव में दिन भर हैरान दिखे यात्री


 करनैलगंज/गोण्डा - दीपावली के दिन वाहनों के अभाव में दिन भर यात्री परेशान दिखे। काफी इंतजार के बाद उन्हें छोटी-छोटी टैक्सियों के सहारे अपने गंतव्य पर जाने को विवश होना पड़ा। रविवार को बस स्टॉप पर रोडवेज बसें कम दिखी,प्राइवेट बसों का भी आना जाना कम रहा जिसके चलते यात्रियों को काफी समय तक वाहनों के इंतजार में  बस स्टॉप पर बैठे रहना पड़ा। कर्नलगंज बस स्टॉप पर काफी इंतजार के बाद छोटे वाहनों के सहारे लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यह नजारा बस स्टॉप पर सुबह से लेकर देर शाम तक देखा गया।

No comments: