Breaking






Oct 13, 2022

फसल क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे में किसान डाल सकेंगे अर्जी

बस्ती । जिले में भारी बारिश व बाढ़ के चलते नुकसान हुई फसलों के आंकलन के लिए सर्वे होगा। इसके अलावा किसानों से भी कहा गया है कि यदि फसल नुकसान हुई है तो क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे के भीतर अर्जी डाल सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।   

        जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बीमित किसान टोल फ्री नंबर 18008896868 पर 72 घंटे के भीतर फसल नुकसान की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे बाद फसल नुकसान क्षतिपूर्ति की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से भी संपर्क कर सकते हैं।

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, डीडी कृषि, ब्लाक स्तरीय कार्यालय व कंपनी के प्रतिनिधि को भी नुकसान की सूचना दे सकते हैं। इसके लिए विभिन्न की ड्यूटी ब्लाकवार लगाई गई है। सदर शकील अहमद, हर्रैया लवकुश सिंह, भानपुर परमात्मा यादव, रुधौली महेंद्र कुमार, गौर उमेश यादव, कप्तानगंज राम अरज वर्मा, सल्टौआ विजय कुमार, कुदरहा शिवेंद्र प्रताप सिंह, दुबौलिया निखिल शुक्ल, साऊंघाट संतोष कुमार, परशुरामपुर इंद्रसेन सिंह, बनकटी गौरव पांडेय व बहादुरपुर अरविंद वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।  

            रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: