Sep 1, 2022

अवैध मादक पदार्थ के साथ सुमित प्रकाश गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त सुमित प्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

01. सुमित प्रकाश जायसवाल पुत्र तुलसीराम जयसवाल निवासी ग्राम कोनगवा थाना इटियाथोक जनपद गोंण्डा

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-197/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-

01. 1 किलो 200 ग्राम अवैध गाँजा

गिरफ्तार कर्ता-

उ0नि0 अमित कुमार  मय टीम।

No comments: