Aug 30, 2022

बेहतर काम का मिला इनाम, रेलवे स्टेशन बस्ती के पार्सल इंचार्ज हुए सम्मानित

2021-22 के अंतर्गत सोमवार को रेलवे प्रेक्षागृह गोरखपुर में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक संजय मिश्रा ने बस्ती के पूर्व डीसीआई एसपी सिंह व पार्सल इंचार्ज बस्ती मनीष कुमार द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। बस्ती के पूर्व डीसीआई व पार्सल इंचार्ज के उनके विशिष्ट कार्यों सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने पर बस्ती स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी खुशी जताते हुए बधाई दी। गौतम सरकार, सरफराज अहमद, अजय शर्मा, डीके मिश्रा, शमीम अहमद, मनोज कुमार यादव और स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त की है।        

      रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: