Aug 30, 2022

अतिक्रमणकारियों को चेताया, पटरी पर न लगाएं दुकान व ठेला

बस्ती जाम के झाम से जूझ रहे शहरवासियों को इससे निजात दिलाने के लिए अब प्रशासन सख्त हुआ है। सोमवार को कंपनीबाग से गांधीनगर तक प्रशासन ने अतिक्रमण को देखा और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक-दो दिन में अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई होगी।

जिला प्रशासन की तरफ से शहर के मुख्य बाजार गांधीनगर और कंपनी बाग पर अतिक्रमण व यातायात को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी शैलेष दुबे, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर सड़क के किनारे के वाहनों आदि की जांच की।     

एडीएम ने बताया कि सड़क पटरियों पर जो लोग अतिक्रमण किए हैं, उन्हें खाली करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सड़क पर लाइन खींची जाएगी, लाइन के इधर को वाहन नहीं खड़ा करेगा न ही कोई दुकान लगाएगा। यदि ऐसा करते कोई पकड़ा जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

           रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: