Aug 4, 2022

पुलिस मुठभेड़ में घायल अपराधी राम उजागर वर्मा का अन्य जिलों में भी है अपराधिक इतिहास

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटनाओं के खुलासे व अभियुक्तों की सीघ्र गिरफ्तारी हेतु सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर गोण्डा व एस0ओ0जी0 टीम की सयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 
बुधवार को थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त राम उजागर को लालपुर चंद्रभान दुल्लापुर मोड़  के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से थाना उमरीबेगमगंज से चोरी गयी  मोटरसाईकिल, थाना को0 नगर क्षेत्र से चोरी गई रूपए 3,200/- व 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राम उजागर के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त राम उजागर का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. राम उजागर पुत्र हनोमान निवासी   दूल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जपद गोण्डा 


पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0  492/22 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
01. मु0अ0सं0  493/22 धारा 3/25 आर्मस  एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379 भादवि थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 221/20 धारा 379 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

अभियुक्त राम उजागर का अपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379 भादवि थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 221/20 धारा 379 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0 223/14 धारा 143,352,504,506,427 भादवि  थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0 1390/2016 धारा 457/380/307/411 भादवि थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर
05. मु0अ0सं0- 663/2017 धारा 457/380/411 भादवि थाना सिद्धाथफनगर जनपद सिद्धार्थनगर
06. मु0अ0सं0 327/2014 धारा 392/411 IPC थाना आशियाना लखनऊ
07. मु0अ0सं0 361/2014 धारा 392/411 IPC थाना आशियाना लखनऊ
08. मु0अ0सं0 112/2014 धारा 110 G CRPC धानेपुर गोण्डा
09.मु0अ0सं0 155/2022 धारा 323/504/506 IPC धानेपुर गोण्डा

बरामदगी
01. 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल होन्डा साइन बिना नम्बर प्लेट 
02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद मिस कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. रूपय 3,200/-

गिरफ्तार कर्ता टीम
01. प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 अमित कुमार मय टीम।

No comments: