गोण्डा - को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा फातिमा इंटर कॉलेज में छात्र/ छात्राओं को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। साइबर अपराध जैसे इन्टरनेट बैकिंग, एटीएम कार्ड/डेविड कार्ड/क्रेडित, ओलेक्स फ्राड, वालेट/यूपीआई सम्बन्धित धोखाधड़ी में सावधानियां, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्एप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइड से होने वाले फ्राड के सम्बन्ध में सावधानियां, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हास्टएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप होने के सम्बन्ध में बचाव के तरीके एवं साइबर अपराध घटित होने पर थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क/हेल्पलाइन नम्बर/वेबसाइड पर शिकायत दर्ज के सम्बन्ध में व अपराध होने पर पुलिस किस प्रकार उनकी मदद कर सकती है, इसकी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजनमानस को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कराना था जिससे साइबर अपराध सम्बन्धी जागरूकता का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा सके और नागरिकों को साइबर ठगी से बचाया जा सकें।
Aug 4, 2022
पुलिस ने बताया फेसबुक,इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट्स से हनी ट्रैप से बचाव के तरीके
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment