Aug 4, 2022

डीजल शेड में व्याप्त भ्रष्टाचार व तानाशाही की जांच हेतु रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मिलेंगे पंकज श्रीवास्तव

गोण्डा - पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गोण्डा जंक्शन के अन्तर्गत डीजल शेड में व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही एवं हो रहे घोटालों के परिप्रेक्ष्य में अध्यक्ष रेलवे बोर्ड से दिल्ली रेल भवन में 8 अगस्त को मिलकर जिम्मेदारों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने एवं अर्जित की गई सम्पत्ति को नीलाम कराने का आग्रह करेंगे। जेड0आर0यू0सी0सी0 मेम्बर एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा जंक्शन में स्थित डीजल शेड में रेलवे इंजन की नीलामी के दौरान डीजल की बिक्री तथा चोर बाजारी रोके जाने, जेनरेटर की कम दामों में बिक्री तथा अधिक मूल्यों पर खरीद एवम नीलामी, डीजल शेड में कबाड़ की बिक्री  एवम नीलामी में घपले की जांच कराने, डीजल शेड के अन्तर्गत इंजन समेत विभिन्न कार्याें हेतु प्रयोग होने वाले पार्ट्स के सामानों की खरीद एवं बिक्री में हुए घोटाले तथा गुणवत्ता विहीन सस्ते पार्टाें की सप्लाई की जांच कराने, डीजल शेड गोण्डा के अन्दर आने-जाने वाली भारी गाड़ियों के माल वजन करते समय दो - चार पहिया धर्मकाटे पर तथा दो -चार पहिया धर्मकांटे से बाहर रखकर वजन कराने में भी की जा रही घटतौली पर रोक लगाने, डीजल शेड में व्याप्त भ्रष्टाचार, तानाशाही, घोटालों, घटतौली तथा रेल सुरक्षा एवं रेल यात्रियों के जानमाल के साथ खिलवाड़ करने वालों तथा रेलवे को निरन्तर राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों डीजल शेड से सम्बन्धित भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं तथाकथित ठेकेदारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए गलत तरीके से अर्जित की गई सम्पत्ति की नीलामी कराते हुए दोषियों के विरूद्ध अध्यक्ष रेलवे बोर्ड भारत सरकार दिल्ली से 8 अगस्त को मिलकर मुकदमा दर्ज कराने का  भी अनुरोध किया जाएगा

No comments: