Aug 4, 2022

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक बृद्ध की मौत, दूसरा घायल

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक बृद्ध की मौत, दूसरा घायल

आर के मिश्रा
गोण्डा।।थाना क्षेत्र धानेपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उज्जैनी कला के याकूब गंज बाजार में आज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई वहीं दूसरा 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार याकूब गंज बाजार में ट्रांसफार्मर के ऊपर लगा 11000 बोल्टेज का हाई टेंशन तार अचानक टूट कर गिर गया जिससे  नाई की दुकान पर काम करने वाला 60 वर्षीय समीउल्लाह पुत्र कल्लू  निवासी शेख पुरवा मौजा उज्जैनी कला की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति लल्लू पुत्र लतीफ उम्र 50 वर्ष निवासी बोधी पुरवा मौजा उज्जैनी कला गम्भीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कस्बे में कोहराम मच गया वह काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होकर तार टूटने की सूचना दूरभाष द्वारा विद्युत उपकेन्द्र को दी गयी।

No comments: