सीएचसी कप्तानगंज से संबंधित रानीपुर पंचायत के रमवापुर गांव की एक प्रसव पीड़िता के लिए समय से एंबुलेंस ना पहुंचने पर ठेले पर प्रसव होने के मामले में बर्खास्त किए गए एंबुलेंस कर्मियों ने डीएम व सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में कर्मियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग किया।
102 के एमटी शैलेंद्र व पायलट लल्लू प्रसाद तथा 108 के ईएमटी विनय व पायलट फिरोज अहमद ने उच्च अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि एंबुलेंस खराब होने की सूचना उन्होंने लिखित रूप से एंबुलेंस के एरिया मैनेजर के व्हाट्सएप पर दी थी। फिर भी मनमाना रिपोर्ट भेजकर उनकी सेवा समाप्ति कर दिया गया। जिससे वह लोग आहत हैं। उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
मामला 26 जुलाई की रात का है। कप्तानगंज क्षेत्र के रानीपुर ग्राम पंचायत रमवापुर गांव की एक प्रसव पीड़िता को अस्पताल ले जाने के लिए आशा ने 102 पर फोन किया था। लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची थी तो परिजनों से ठेले से प्रसव पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया था लेकिन रास्ते में खेले पर ही प्रसव हो गया था।
रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment