Aug 3, 2022

मेधावियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

कलक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में सीबीएसई व आईसीएसई से उत्तीर्ण 10वीं व 12वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन जिला प्रशासन व कारवां के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

डीएम प्रियंका निरंजन, डीआईओएस डीएस यादव, कारवां के सूरज श्रीवास्तव, अर्पण श्रीवास्तव, समाजसेवी आशीष शुक्ला, विशाल कसौधन ने मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीबीएसई 12वीं के निशांत उपाध्याय, रामेंद्र पाण्डेय, आकाश वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, शिवांशी शुक्ला, 10वीं के मोहम्मद अनस, अक्षिता पाल, सदानंद वर्मा, प्रखर पाण्डेय, श्रेयांश सिंह को सम्मानित किया गया।

आईसीएसई 12वीं की दिव्या वर्मा, फ्रेडरिक अमल इमर्शन वी, रितिक गुप्ता, सकीना खान, उत्कर्ष पाण्डेय तथा अमामा खान, 10वीं के अश्मित श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, रिचा चौधरी, कुशाग्र श्रीवास्तव, सयमा सलीम तथा रितिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। मिस्बा उस्मानी, रामेंद्र त्रिपाठी, रितेश श्रीवास्तव, शिवम चंद्रा, अमन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

No comments: