Aug 3, 2022

सेवा योजना परिसर में रोजगार मेला कल ।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती में चार अगस्त को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा ने दी।

उन्होंने बताया कि मेले में कक्षा आठ पास से लेकर पॉलीटेक्निक मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक ट्रेड तथा आईटीआई के डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन टूल एंड डाई मेकर ट्रेड में उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी उम्र 18-40 वर्ष के बीच हो, वह प्रतिभाग कर सकते हैं।

रूधौली बस्ती से अजय पांडेय की रिपोर्ट।

No comments: