Aug 18, 2022

महिलाओं के साथ छेडछाड करने वाला मो. फैजान गिरफ्तार

गोण्डा - थाना मनकापुर पुलिस ने छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त मो0फैजान को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर में घुसकर छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. मो० फैजान पुत्र रमजान निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा थाना को० मनकापुर जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-313/22, धारा 458,354/504/506 भादवि  व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।

No comments: