Jul 24, 2022

नवाबगंज: शिक्षिका अपहरण काण्ड में सफारी गाड़ी के साथ दो गिरफ्तार


गोण्डा-विगत 16 जुलाई 2022 को थाना नवाबगंज क्षेत्र से एक शिक्षिका का अपहरण हुआ था। अपहृता के माता की तहरीर पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0- 277/22, धारा 364 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष नवाबगंज को दिए थे। 

विवेचना के दौरान अपहृतकर्ता के दो सहयोगियों-01.गोलू उर्फ विजय शंकर, 02. पवन दुबे का नाम नाम प्रकाश में आया था। जिनको दिनांक 23.07.2022 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उनके निशादेही से घटना में प्रयुक्त 01 अदद सफारी गाड़ी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 


गिरफ्तार अभियुक्तगण

01. गोलू उर्फ विजय शंकर पाण्डेय पुत्र हरि श्याम पाण्डेय नि0 महंगूपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. पवन दुबे पुत्र धर्मराज दुबे नि0 नलकूप नंबर 5 सामने बेगमपुरा अयोध्या थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या।


पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0सं0-277/22, धारा 364, 120बी भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।


बरामदगी

01. 01 अदद घटना में प्रयुक्त सफारी गाड़ी।


गिरफ्तार कर्ता टीम

उ0नि0 सुनील कुमार मय टीम।

No comments: