आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।भारत के 15हवीं महिला राष्ट्रपति माननीया द्रोपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत पर जनपद गोण्डा के विधानसभा कर्नलगंज के विधायक अजय कुमार सिंह एवं कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि डॉ0 परमेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरयू मंडल के बनुवा ग्राम पंचायत बूथ संख्या 378 मे ढोल नगाड़े एवम नाच गाने के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक अच्छी नीति अथवा सोंच का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं अपने वक्तव्य में कर्नेलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत देश 15 राष्ट्रपति में से माननीया दूसरी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित हुई है।उन्होंने माननीया राष्ट्रपति के जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोंगो को उनके जीरो ग्राउण्ड से लेकर हीरो तक के सफर को लेलर चर्चा किया। इस दौरान जिला मंत्री संदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष सरयू कुंवर बहादुर सिंह,श्रीराम सिंह, फौजदार सोनी,रमेश भदौरिया,विनोद पाण्डेय प्रधान सहित मंडल के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment