Sep 21, 2021

गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्तों- 01. राकेश कुमार, 02. शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी दलजीत सिंह व उनके परिजनों को आपसी विवाद के चलते लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादी के पिता को गम्भीर चोटें आयी थी और उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राकेश पुत्र छेदी नि0 भवनियापुर उपाध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
02. शिवम पुत्र राकेश कुमार नि0 भवनियापुर उपाध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-222/21, धारा 304,324,323,504 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 शादाब आलम मय टीम।

No comments: