Sep 21, 2021

नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार


गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त मो0 अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अल्प्रामेड की 180 टेबलेट बरामद किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मो0 अली पुत्र लल्लन नि0 बड़ी मस्जिद थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-257/21, धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. अल्प्रामेड की 180 टेबलेट।

गिरफ्तार कर्ता-
व0उ0नि0 नीरज कुमार मय टीम।

No comments: