Sep 21, 2021

दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा-पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने दहेज हत्या के 02 वांछित अभियुक्तों-01. राहुल, 02. ननकई को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने वादी अर्जुन पुत्र राधेश्याम की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. राहुल पुत्र राजकुमार उर्फ आडवाणी नि0 उल्लाह हरसहाय पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।
02. ननकई पत्नी राजकुमार उर्फ आडवाणी नि0 उल्लाह हरसहाय पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0-337/21, धारा-498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कन्हैया दीक्षित मय टीम।

No comments: