गोण्डा -पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गए अभियान में अवैध शराब के निष्कर्षण/भण्डारण, बिक्री व परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस को अवैध अंग्रेजी/देशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
शनिवार को थाना धानेपुर पुलिस देखभाल क्षेत्र भ्रमण मे रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर पृथ्वीपालगंज ग्रन्ट स्थित एक परचून की दुकान से बिना लाइसेंस के अवैध अंग्रेजी/देशी शराब की बिक्री करते हुए 01 अभियुक्त नीरज कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी/देशी शराब बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह थोक मात्रा में अंग्रेजी/देशी शराब खरीद कर रंगीन द्रव्य के साथ मिलावट कर अपने आर्थिक लाभ हेतु उसे अधिक दामों पर बिक्री करता है।
No comments:
Post a Comment