झिंझाना, 03 मार्च।
तीन दिन पूर्व मेरठ करनाल हाईवे के गाड़ीवाला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर 7 दुकानों के शटर फाड़कर दुकानों से चोरी करने के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है ।
रविवार की देर रात मेरठ करनाल हाईवे पर झिंझाना के गाडीवाला पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने रविवार की देर रात किसी समय एक नही आसपास की 7 दुकानों के शटर फाड़कर सनसनी फैला दी थी । इनमें दो खोके भी शामिल है । चोरों ने हजारों रूपये की नगदी समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया था । पुलिस के अनुसार इस मामलें में स्पेयर पार्ट्स के स्वामी वसीम पुत्र सिन्हा की तहरीर पर उसके 30 हजार रुपये नगद व 12 बाल्टी मोबिलआयल व एक पेटी अन्य तेल की तहरीर पर पहली मार्च को चोरी का अभियोग चोरों के खिलाफ पंजीकृत किया गया था । जिसमें आज तीसरे दिन भी पुलिस चोरो का सुराग नही लगा पाई है । थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह का ने बताया घटना के खुलासे के लिए टीम लगायी गयी है जल्द ही चोरो को पकडकर घटना का खुलासा किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment