Aug 8, 2020

पुलिस द्वारा दस हजार का इनामी वांछित हिस्ट्रीशीटर अवैध गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।

 बस्ती-पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत
क्षेत्राधिकारी हरैया शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज गुप्ता मय टीम द्वारा थाना गौर में पंजीकृत मु0अ0सं0 83/2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त
हिसामुद्दीन उर्फ कक्कन पुत्र मोहम्मद जहीर सा0 करनपुर थाना गौर जनपद बस्ती को दिनांक 07.08.2020 को गौर ओवर ब्रिज पुल के निचे के पास से 1कि0ग्रा0 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
हिसामुद्दीन उर्फ कक्कन पुत्र मोहम्मद जहीर सा0 करनपुर थाना गौर जनपद बस्ती
बरामदगी का विवरण-
1. 1कि0ग्रा0 100 ग्राम अवैध गांजा
2. मोटरसाइकिल प्लेटिना UP51 S 3859
उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध थाना गौर पर मु0अ0सं0 107/20 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज गुप्ता 
2.उ0नि0 विजयकांत यादव थाना गौर जनपद बस्ती
3.कां0 संजय सिंह, कां0 अभिषेक शर्मा, कां0 गौरव कुमार यादव थाना गौर जनपद बस्ती।

No comments: