May 9, 2020

जन्मोत्सव के बाद रही दीपोत्सव की धूम, राणा के सेनानियों ने दीपदान कर किया नमन।

करनैलगंज/गोण्डा (Colonelganj/ Gonda)- 


शनिवार को अमर सेनानी,सच्चे देशभक्त,अदम्य साहस व पराक्रम के प्रतीक भारत माता के अमर सपूत तथा मातृभूमि के रक्षार्थ अपना सर्वस्व न्योक्षावर करने वाले स्मृतिशेष महाराणा प्रताप की जयंती लॉक डाउन में शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये जगह-जगह मनायी गयी। उनके कृत्यों व जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार सांयकाल में जगह-जगह आयोजित दीपोत्सव से तमाम घरों में जगमगाहट दिखी। 


इस मौके पर गोण्डा में डॉ शेर बहादुर सिंह, के बी सिंह ने दीपदान कर महाराणा प्रताप जी को नमन किया, तो वहीं करनैलगंज के प्रतापपुर में अवधेश सिंह ने पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को दीपदान करके अपना उपवास तोड़ा। 

नारायन पुर में आजाद युवा फाउंडेशन के संस्थापक हर्षित सिंह,मान सिंह,सन्तोष सिंह, प्रिंस सिंह, असरना में अखण्ड प्रताप सिंह,सन्तोष सिंह,करनैलगंज कस्बे में हितेश सिंह, चतरौली में सुनील सिंह,विवेक सिंह,मनीष सिंह, नैनुवा जगन्नाथपुर में अजय सिंह, पराग सिंह, फतेहपुर कोटहना में प्रमोद सिंह प्रधान प्रतिनिधि, योगेंद्र सिंह, करुवा में मन्नू सिंह, कुलदीप सिंह, सालपुर में रिंटू सिंह, सन्दीप सिंह,हीरापुर शाहपुर में लल्ला सिंह प्रधान,पूरेथान में गब्बर सिंह तथा कचनापुर में सुभाष द्वारा दीपदान कर बीर शिरोमणि को नमन किया गया। तथा उनके जीवन चरित्र पर व्यापकरूप से चर्चा करते हुये उनके संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेकर विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सदैव दृढ़ संकल्पित रहने का आवाहन किया गया।




No comments: