लखनऊ (Lucknow)-
लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में मनोज त्रिवेदी,धीरेंद्र मिश्रा,आलोक श्रीवास्तव,राजीव पांडे तथा अवध बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी शरद पाठक,अंगद विश्वकर्मा व दिलीप मिश्रा द्वारा लॉकडाउन का पूर्णतयः पालन करते हुए विगत एक माह से भरवारा चिनहट लखनऊ में चलाए जा रहे राहत शिविर में नित्य भोजन कराने का कार्य जारी है। जिसमे करीब 6000 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराने का कार्य किया जा चुका है। हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बताया कि,मानवसेवा का यह क्रम इसी तरह आगे भी अनवरत जारी रहेगा।


No comments:
Post a Comment