Dec 6, 2019

परसा गोडरी में नहर खोदने का मामला, परसपुर विकास मंच ने दिया समर्थन।

करनैलगंज/ गोण्डा- 

स्थानीय तहसील क्षेत्र के हलधरमऊ ब्लाक  अन्तर्गत परसा गोडरी शिव शंकर पुरवा गाँव में किसानों की खेतो में जबरन नहर खोदने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। किसानों के समर्थन मे स्थानीय जनता राजनीतिक दल सहित सामाजिक सगठन भी आ गये हैं, 


इसी क्रम में शुक्रवार को  परसपुर विकास मंच का धरने को दुबारा समर्थन मिला। अपने साथियों के साथ धरने पर पहुँचे डॉ ऐ के सिंह ने कहा कि,देश का पेट भरने वाले व अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों के साथ धोखा हो रहा है,किसानों का परिवार आज अपनी जायज मांगों को लेकर धरना देने को मजबूर है। किसानो की माँग पर प्रशासन को अविलम्ब ध्यान देना चाहिये, चेतावनी भरे लहजे में उन्होंने कहा कि ,यदि किसानों की मांगों पर सीघ्र विचार नही किया गया तो किसानों का यह आन्दोलन सीघ्र ही बड़ा रूप लेगा। 

बता दें कि, इस मुद्दे को लेकर विगत 17 दिनों से शिवशंकर पुरवा में किसानों का लगातार धरना प्रदर्शन चल रहा है ,मामले में स्थानीय अधिकारियों से लेकर जिलाधिकारी स्तर तक वार्ता हो चुकी है, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आधा दर्जन पूर्व मंत्रियों की टीम मामले की जाँच हेतु गठित की गई है जो आगामी रविवार को गोण्डा आकर किसानों से मुलाकात करेगी। किसानों का कहना है कि,उनके साथ बहुत अन्याय हो रहा है,उनकी माँग है कि,उन्हें नये सर्किल रेट के मुताविक मुवावजा मिलना चाहिये। 

शुक्रवार को परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह, शिवजी सिंह, राजेन्द्र तिवारी,जयचंद्र, राधेश्याम शुक्ला,नन्द किशोरी ओझा( पूर्व प्रधान) वेद प्रकाश ओझा, कमलेश कुमार,दिनेश कुमार,खुशी राम,पृथ्वीनाथ, सुभाष,शकुंतला देवी, सुषमा,ललिता शुक्ला, गुड़िया, शिवकुमारी,रेशमी, अनुराधा,रानू शुक्ला,रघुनाथ,अर्जुन प्रसाद,बृजेश कुमार तथा राहुल सहित अन्य किसान धरने पर बैठे रहे।

परसा गोडरी में नहर खोदने का मामला, परसपुर विकास मंच ने दिया समर्थन।

No comments: