Jul 20, 2025

सावन का दूसरा सोमवार कल, नंगे पैर निकल पड़े कावड़िए

लखनऊ - कल सावन का दूसरा सोमवार है, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था सड़कों पर निकल चुका है,सड़कों पर भारी संख्या में कावड़िए चल रहे हैं। प्रदेश के शिवालयों में जलाभिषेक हेतु नंगे पैर शिवभक्त जा रहे हैं,इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। शिवभक्तों की सेवा में सड़कों पर जगह - जगह स्टाल लगाये गए हैं।

No comments: