Aug 24, 2019

गोंडा/करनैलगंज -जब पूरा देश गोपालक भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाने में लीन था, उसी समय दर्जनों गोवंशों पर ट्रेन कहर बनकर रेंग गयी।

जब पूरा देश गोपालक भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाने में लीन था, उसी समय दर्जनों गोवंशों पर ट्रेन कहर बनकर रेंग गयी। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में ट्रेन की चपेट 16 गोवंशों आगये जिसमे 13 की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी वही 3 तीन गौवंश घायल हो गए। जिसके चलते लखनऊ गोरखपुर रेल रुट पर आवागमन बाधित हो गया था। बताते चले कि जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र शाहबाजपुर रेलवे क्रासिंग (गेट संख्या 286) ,के पास का है जहाँ पर ट्रेन की चपेट में आने से 13 गोवंशों की मौत हो गई तथा 3  गोवंश घायल हो गए ।



यह हादसा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ जिसके कारण ट्रैक पर घंटो तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।उसके बाद मौके से रेलवे ट्रैक से जानवर को मशीनों द्वारा हटाया गया उसके बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ घटना देर रात्रि की है, स्थानीय प्रशासन को सुबह सूचना मिली।उपजिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,प्रभारी निरीक्षक व पशुचिकित्सक की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू व जांच शुरू किया, वही घायल गौवंशो का इलाज शुरू किया गया।




करनैलगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर रेलवे क्रासिंग के पास हुए इस हादसे में पशु चिकित्सक के साथ पुलिस की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक खाली कराया। ट्रैक से गोवंशों हटाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ नगरपालिका के करीब 25 सफाई कर्मी लगाए गये। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर भी मौके पर पहुंच गये ,उनके साथ सीओ एसडीएम प्रभारी निरीक्षक सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद  रहा उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने बताया कि छपरा एक्सप्रेस के 16 गौवंश चपेट में आगये थे जिसमें 13 की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी तीन घायल है जिनका इलाज चल रहा है मृतक 13 गौवंश का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया जाएगा वही घायल पशुओं को इलाज के लिए पशु अस्पताल में चल रहा है वही छुट्टा जानवरो को गौशाला में पकड़कर रखने की  बात कही जा रही है।इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद भी आर पी एफ व जी आर पी की टीम मौके पर नहीं पहुँची।



इसे भी पढ़े




प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी, धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या


कमिश्नर व डीआईजी ने कोतवाली करनैलगंज में तथा डीएम व एसपी ने थाना इटियाथोक में औचक पहुंचकर देखा समाधान दिवस का हाल


जिले के लाखों लोगों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने हेतु सिंचाई विभाग और प्रशाशन कार्य तेज, कई परियोजना संचालित

माँ वाराही देवी मंदिर पर उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब - दर्शन से सबकी मनोकामनाये होती है पूरी


No comments: