Oct 21, 2026

October 21, 2026

दशहरे के दिन मौतों से कांप उठा गोंडा,मूर्ति विसर्जन में अब 6 लोगों की मौत

 मूर्ति विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक में टक्कर, 2 की मौत, 8 घायल

 गोण्डा - दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन मामले में अलग - अलग घटनाओं में हुई दर्दनाक मौतों से गोण्डा हिल उठा, इन घटनाओं में अलग - अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। मूर्ति विसर्जन में मंगलवार को धानेपुर में एक अधेड़ की डूबने से मौत के बाद तरबगंज क्षेत्र तीन लोगों की डूबने की घटना को लोग भूल नहीं सके थे कि इसी दौरान गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम राजा सगरा के पास मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ट्राली पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल* हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल *सीएचसी वजीरगंज और जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया। 8 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं जबकि एक घायल की इलाज के दौरान और एक की देररात मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग विसर्जन कर लौट रहे थे, जबकि ट्रक मूर्ति लेकर सरयू घाट अयोध्या विसर्जन के लिए जा रहा था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


October 21, 2026

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर, ट्रक से टकराया, आधा दर्जन लोग घायल

गोण्डा  - अयोध्या हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जित कर ट्रैक्टर लौट रहा था, तभी वजीरगंज के राजा सगरा चौराहे के पास दोनों वाहन टकरा गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को वजीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया तथा मौके से वाहन हटवाकर हाईवे पर आवागमन बहाल कराया गया।

October 21, 2026

सड़क किनारे मिले दो व्यक्तियों के शव,मेला देखने गए थे दोनों लोग

देवरिया - सड़क किनारे दो व्यक्तियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई, निर्मम हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शवों की पहचान वकील यादव व विनय यादव के रूप में हुई है,दोनों मृतक मईल थानाक्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त मेला देखने के लिए लार क्षेत्र आए थे, घटना की सूचना पर एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया तथा मातहतो को कड़े निर्देश दिए।
एसपी ने मामले के खुलासे के लिए 3 टीमों का गठन किया है, घटना मईल थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदो गांव में दहशत का माहौल है।

Oct 20, 2026

October 20, 2026

गोण्डा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे को सीएम योगी ने लिया संज्ञान

लखनऊ - गोण्डा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया,मूर्ति विसर्जन के दौरान 4 लोगों की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त संवेदना की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना को संज्ञान लेते हुए SDRF के साथ रेस्क्यू अभियान तेज करने को कहा है तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर सहायता देने के निर्देश दिए हैं।


October 20, 2026

मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गहरे पानी में डूबे 4 लोग

गोण्डा - मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ी घटना हो गई, जिसमें तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मनपुर स्थित पोखरे में तीन युवक डूब गए। हादसे के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया गया जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं थाना धानेपुर क्षेत्र अंतर्गत कुआनो नदी के भैसहवा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान दद्दन उम्र 35 वर्ष, प्रिंस उम्र 22 वर्ष, दीपक उम्र 23 वर्ष, उत्तम उम्र 22 वर्ष पानी में डूबने लगे तीनो को बचाने के दौरान तुलाराम शुक्ला उम्र 50 वर्ष निवासी शिवबक्शपुरवा बिहुरी थाना धानेपुर जनपद गोंडा कि गहरे पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई है मृतक के शव को गोताखोर के द्वारा ढूंढा जा रहा है तथा SDRF / flood pac की टीम को भी बुलाया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन हेतु एक उपनिरीक्षक एवं एक आरक्षी व एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी घाट पर संक्षिप्त प्रकाश का व्यवस्था , PA system एवं बैरिकेडिंग किया गया था । जिले में एक ही दिन 4 मौतों से से कोहराम मच गया है, परिजन रो रो कर बेसुध हो रहे हैं। 
October 20, 2026

मारपीट एवं धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



गोण्डा - दिनांक 02.08.2026 को वादी बजरंगीबली पाण्डेय निवासी पूरे पाण्डे खरगूपुर, थाना को0 देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात मे तहरीर दी गई कि गाटा संख्या 3744 स्थित भूमि पर विपक्षीगण द्वारा लकड़ी एवं मड़हा रखकर कब्जा कर लिया गया था। विरोध करने पर विपक्षीगण द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-मुक्कों एवं लाठी-डण्डे से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

आज दिनांक 20-10-2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त जोखू उर्फ अकबर अली को ग्राम पाण्डेयपुरवा में सुनील यादव के घर के सामने से गिरफ्तार किया गया। 


October 20, 2026

नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह के 05 लोग अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा - वादी सुशील कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी कटरा बाजार, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार पर तहरीर दी गई कि दिनांक 18.10.2026 को एक महिला, जिसने अपना नाम सरिता बताया था, उसकी ज्वैलरी की दुकान पर आई और बच्चे की तबीयत खराब होने व इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता बताकर चांदी की करधनी के बदले ₹20,000 ले लिए। महिला के साथ आए व्यक्ति ने आधार कार्ड दिखाकर जमानत दी थी। बाद में करधनी की जांच करने पर वह नकली (गिलट) की पाई गई। तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर मु0अ0सं0 258/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 20.10.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त कि घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पहाड़ापुर बाजार से कटरा बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर गन्ननपुरवा नहर मोड़ के पास से 05 अभियुक्तों रहमान अली, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, सरिता सिंह तथा माधुरी सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कटराबाजार 
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकली आधार कार्ड एवं आभूषणों के फर्जी बिल तैयार करते थे। इसके बाद बच्चों अथवा पति के बीमार होने या अन्य परेशानी का बहाना बनाकर लोगों से सहानुभूति प्राप्त करते हुए नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर सुनारों, आमजन एवं राहगीरों से रुपये ठग लेते थे। ठगी से प्राप्त रुपये आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों ने कौड़िया बाजार एवं कटरा बाजार में भी इस प्रकार की घटनाएं करना बताया।