Gonda
September 15, 2026
सरयू महाविद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस, हिंदी के सम्मान और संवर्धन का लिया संकल्प
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा के महत्व, हिंदी साहित्य की समृद्ध परंपरा तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं शिक्षकों के सम्मान में भी काव्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी डॉ. शैलेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. (श्रीमती) ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, डॉ. जावेद अहमद, जगन्नाथ तिवारी, ओ. पी. सिंह,डॉ अजय कुमार सिंह,शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, बृजेश सिंह, अमित सिंह, स्वामी नाथ चौधरी, राहुल श्रीवास्तव,विनोद पाण्डेय, अमरेश मौर्या सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक एकता का महत्वपूर्ण आधार है। डिजिटल युग में हिंदी को तकनीक एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने हिंदी के सम्मान, संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सरयू महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।