Pilibhit
August 01, 2026
कलयुग का असर, पहले दी नींद को गोली,फिर पत्नी ने गला घोंटकर पति को मार डाला
पीलीभीत - नींद की गोलियां खिलाकर पति को मार डालने का मामला सामने आया है, जहां घटना के बाद मासूम बच्चों ने रो - रो कर घटना बताई। आरोप है कि पहले नींद की गोली खिला दी और फिर पत्नी ने कपड़े से गला घोंटकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला ने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली है,प्रेमी के साथ फरार होने के लिये पति की जान ले लिया । घटना थाना माधोटांडा क्षेत्र अंतर्गत लोहरपुरी की है,मिल रही जानकारी के मुताबिक जघन्य अपराध को अंजाम देने के हैवान महिला खुद थाने पहुंच गई ।