Sant Kabirnager
September 16, 2026
विधायक और थानाक्ष्यक्ष के बीच थाने पर जमकर बहस
संतकबीरनगर - संत कबीर नगर में विधायक अनिल त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष के बीच थाने में जमकर बहस हुई। मेंहदावल थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह से विधायक की नोकझोंक का वीडियो सामने आया है। मुकदमा दर्ज कराने और एक पक्ष के व्यक्ति को थाने में बैठाने को लेकर मामले ने तूल पकड़ लिया। वहीं विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और थाने में हुई बहस का वीडियो पोस्ट किया गया। पूरा मामला खेत की फसल को लेकर शुरू हुआ जिसमें दो पक्षों में विवाद हुआ था।