Oct 22, 2026

श्रद्धा दूबे के बाद अब मदद देने वाले एसटीएफ की रडार पर

लखनऊ - श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया जा रहा है, फरार श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद अब उसे मदद देने वाले भी रडार पर हैं। नागपुर में श्रद्धा के जेड गैंग से कनेक्शन होने का आशंका जताई जा रही है, फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब प्रश्न उठ रहे हैं कि नागपुर में श्रद्धा को संरक्षण किसने दिया और उसे फार्म हाउस में ठहराने की व्यवस्था किसने की थी। जुल्फिकार बेहलिम और मोहसिन पर संरक्षण देने के आरोप हैं। गैंग पर कारोबारियों से रंगदारी मांगने और धमकी देने के भी आरोप हैं। बताते चलें कि अगस्त में गैंग पर मकोका कानून लगाया गया था। इसके तार मादक पदार्थों और सोने की तस्करी से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले की आखिरी जड़ तक पहुंचने के लिए श्रद्धा की मदद करने वालों की तेजी से तलाश चल रही है, इसकी जिम्मेदारी यूपी एसटीएफ संभाल रही है।

No comments: