गोण्डा - जनपद के थाना करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सकरौरा निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 15 सितंबर 2026 को दोपहर 3:35 बजे गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले में रमनदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी सकरौरा, थाना करनैलगंज, जनपद गोंडा (मो. 9648587728) द्वारा पुलिस को दी गई सूचना में कहा गया है कि, उसके पिता जसबीर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, उम्र 60 वर्ष, हुलिया - सांवला रंग, कद 5 फीट 8 इंच, हाफ लोवर हाफ टी-शर्ट पहने हुए दिनांक 13/09/2026 की शाम करीब 6 बजे से घर से लापता हैं। आसपास के स्थानों पर काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया।
मामले में पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को बुजुर्ग जसबीर सिंह के बारे में कोई सूचना मिले तो तत्काल थाना करनैलगंज (9454403486)या डायल 112 पर संपर्क कर सूचना दें।
No comments:
Post a Comment