Sep 16, 2026

एक अक्टूबर से गोण्डा में लागू होगी पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची, 25 सितम्बर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति






गोण्डा  -  शासन के निर्देशानुसार जनपद गोण्डा में 01 अक्टूबर 2026 से पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची लागू की जानी है। इसके लिए अनन्तिम पुनरीक्षित दर सूची तैयार कर ली गई है, जिसे जनपद के सभी उपनिबंधक, उपजिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबंधन तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोण्डा के कार्यालयों में सर्वसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रस्तावित पुनरीक्षित दर सूची के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह आगामी 25 सितम्बर को सायं 5 बजे तक लिखित रूप में संबंधित उपनिबंधक/उपजिलाधिकारी/सहायक महानिरीक्षक निबंधन/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोण्डा के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 28 सितम्बर 2026 को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

No comments: