गोण्डा-"जहाँ अन्याय हो, वहाँ सत्य को प्रचंड करना है, जहाँ हक़ दबा हो, वहाँ स्वर बुलंद करना है…."
पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे सशक्त और निष्पक्ष आवाज़
पत्रकारिता केवल घटनाओं का ब्योरा देना नहीं, बल्कि समाज का वह पारदर्शी दर्पण है जो सच को बिना किसी डर के सामने लाता है। यह शासन और जनता के बीच की वह सबसे मजबूत कड़ी है, जो सूचनाओं का सटीक और निष्पक्ष प्रवाह बनाए रखती है।
जिस प्रकार वायु में प्रदूषण घुल जाने से ऑक्सीजन प्रभावित होती है और सांस लेना दूभर हो जाता है, ठीक उसी तरह यदि किसी देश में पत्रकारिता का स्वास्थ्य बिगड़ जाए, तो संपूर्ण लोकतंत्र का अस्तित्व ही ख़तरे में पड़ जाता है।
सच्ची और जिम्मेदार पत्रकारिता साहस, निष्पक्षता और जनसेवा का पर्याय है—यह केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि अटूट विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
जन-जन की आवाज़: "माँ वाराही न्यूज़"
पत्रकारिता सच की आवाज़ को मुखर करने वाली ज़ुबान है, पत्रकारिता गरीबों, असहायों और शोषितों का सम्मान है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को उसका हक़ दिलाना होगा, लड़नी होगी सच की लड़ाई, और झूठ से मुकर जाना है...
इसी संकल्प और जज़्बे के साथ, गोंडा जिले (कर्नलगंज) के कचनापुर गांव निवासी श्री सुभाष सिंह जी ने पत्रकारिता के चौथे स्तंभ को मजबूती देने का बीड़ा उठाया। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उन्होंने 'माँ वाराही' का आशीर्वाद लेकर 'माँ वाराही न्यूज़ चैनल' की नींव रखी थी।
आज देश जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस (79वीं वर्षगांठ) मना रहा है, तब 'माँ वाराही न्यूज़' इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में अपने 7 शानदार और संघर्षपूर्ण वर्षों का सफर सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है।
7 वर्षों का बेमिसाल सफर: 100 से अधिक देशों में जमाई धाक
'माँ वाराही न्यूज़' की निष्पक्षता और विश्वसनीयता का ही परिणाम है कि आज भारत के अलावा अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, नेपाल, रूस, सिंगापुर, कनाडा और ओमान समेत 100 से भी अधिक देशों में इसकी ख़बरें बड़े चाव से पढ़ी जाती हैं।
💐बधाई एवं शुभकामनाएँ💐
"अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ उठाने के लिए, बड़े शिद्दत से बढ़े हैं क़दम—ख़बर को सिर्फ़ ख़बर की तरह दिखाने के लिए…."
ऐसी अद्भुत कर्मठता, जुझारूपन और समाजसेवा के प्रति समर्पित भाव के लिए श्री सुभाष सिंह जी को ढेर सारी बधाई व धन्यवाद! 'माँ वाराही न्यूज़' परिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने के लिए हार्दिक मंगलकामनाएँ।
✍️ "अभय अजनबी" की कलम से
No comments:
Post a Comment