Aug 21, 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फखरपुर, बहराइच। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार देर शाम नायब तहसीलदार विशेषर शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राकेश कुमार और सीडीपीओ अंजली गुप्ता की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया और छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा व आवासीय व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।बीईओ राकेश कुमार ने छात्राओं से पूछताछ कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया तथा अनुशासन बनाये रखने और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। टीम ने शयनकक्ष, रसोईघर, शौचालय, पेयजल, स्टॉक रजिस्टर और परिसर की साफ-सफाई का गहनता से निरीक्षण किया।छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरीक्षक टीम ने संबंधित शिक्षकों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सामने आई किसी भी समस्या पर चर्चा करने के लिये टीम ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ बैठक भी की और विद्यालय संचालन में सुधार के सुझाव दिए।

No comments: