Aug 29, 2026

ड्राई राशन गबन मामले में अधिकारियों सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोण्डा - ड्राई राशन गबन मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित 5 लोगों को नामजद किया गया है। पूरा मामला कंजेमऊ आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ा है, जहां लाल कुमार सिंह की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। दर्ज 
एफआईआर के मुताबिक 3 माह का दाल,तेल व दलिया न पहुंचाने का आरोप है, मामले में अधिकारियों व स्वयं सहायता समूह की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।
मामले में न्यायालय के आदेश पर करनैलगंज पुलिस द्वारा केश दर्ज कर जांच शुरू की गई है, मुकदमें में DPO संजय कुमार सहित 5 लोगों का नाम शामिल है। दर्ज केश में तत्कालीन DPO मनोज कुमार मौर्य का भी नाम है।
CDPO महेंद्र वर्मा और गोदाम प्रभारी कृष्णदेव,गुलाब स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आरती वर्मा को आरोपी बनाया गया है। जुलाई 2024 में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत हुई थी,RTI से राशन उठान और वितरण के अभिलेख मांगे गए थे।


No comments: