Aug 10, 2026

कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, पुलिस ने बांटा ठंडा पानी; प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

 कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, पुलिस ने बांटा ठंडा पानी; प्रशासन ने किया भव्य स्वागत

कैसरगंज (बहराइच)। सावन के पावन मौके पर कैसरगंज कोतवाली के सामने से कांवड़ियों के जत्थे के रवाना होते ही एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, सीओ डीके श्रीवास्तव, सीओ महसी अशोक कुमार व थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडेय सहित दर्जनों पुलिसकर्मियों ने फूलों की पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। पुलिस-प्रशासन की ओर से सेवा, सुरक्षा और सौहार्द का सुंदर आदर्श प्रस्तुत करते हुए कांवड़ियों को सैकड़ों बोतल ठंडा पानी भी वितरित किए गए।

पुष्पवर्षा और पानी वितरण के दौरान कांवड़िए प्रसन्न दिखे और उन्होंने पुलिस तथा प्रशासन की इस पहल की जमकर प्रशंसा की। मौके पर व्यवस्थापन सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने में मदद की। कैसरगंज में यह दृश्य प्रशासन और समाज के बीच सहयोग व सम्मान की मिसाल माना जा रहा है।

No comments: