Aug 29, 2026

खेत से लौट रहे वृद्ध को जबड़े में दबाकर उठा ले गया बाघ, चीख सुन दौड़े ग्रामीण

पीलीभीत - जिले के ट्रांस शारदा क्षेत्र अंतर्गत शान्तिनगर गांव से बहुत भयभीत और दुःखद खबर सामने आई है,जहां 
खेत से लौट रहे वृद्ध पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली।
बताया जा रहा है कि किसान को जबड़े में दबाकर बाघ खेतों में खींच ले गया,बाघ के मुंह में फंसे वृद्ध की चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों द्वारा शोर शराबा करकिसी तरह से वृद्ध को छुड़ाया गया। बाघ के हमले में गंभीर रुप से घायल वृद्ध किसान की कुछ ही देर में मौत हो गई, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क पर प्रदर्शन किया गया, आरोप है कि घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। वहीं पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हजारा एवं क्षेत्राधिकारी पूरनपुर मौके पर पहुंच गएमामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

No comments: