Aug 29, 2026

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने के मामले में गिरफ्तार किए गए वेद प्रकाश श्रीवास्तव






गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 665/2026 से संबंधित नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश की जा रही थी। आज दिनांक 29.08.2026 को उ0नि0 सत्य प्रकाश सिंह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील होकर अभियुक्त की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद अभियुक्त चिंटू बाबा मंदिर, साहबगंज के पास मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी साधना सिन्हा पत्नी ओमप्रकाश द्वारा थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी गयी कि सावित्री देवी की संपत्ति को हड़पने की नीयत से विपक्षीगणों द्वारा कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कराए गए तथा उनके आधार पर संपत्ति संबंधी अधिकार प्राप्त करने का प्रयास किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान अभियुक्त वेद प्रकाश श्रीवास्तव का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को चिंटू बाबा मंदिर, साहबगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


No comments: