Aug 29, 2026

315 बोर देशी तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 315 बोर देशी तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मटेरा/बहराइच — मटेरा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शंकरपुर लक्ष्मनपुर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया व्यक्ति खुद को सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कीरतपुर निवासी शुभम मिश्र, पुत्र संजय मिश्र बताता है। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसकी मिल्कियत 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक महबूब आलम, कांस्टेबल रोहित कुमार, राजेन्द्र मोदनवाल तथा अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।

No comments: