Jul 29, 2026

EWS रिपोर्ट न लगाना पड़ा भारी, लेखपाल की अधिवक्ता ने की पिटाई

कौशाम्बी - तहसील में EWS प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर जमकर विवाद और मारपीट हुई, आरोप है कि कौशाम्बी के चायल तहसील परिसर में लेखपाल राजेश्वर सिंह के साथ अधिवक्ता ने मारपीट किया। EWS की रिपोर्ट न लगाने से नाराज़ अधिवक्ता ने अभद्रता करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया, मामले में लेखपाल ने सरकारी अभिलेख फाड़ने,शर्ट फाड़ने का भी आरोप लगाया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई,लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत मिश्रा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

No comments: