गोण्डा - एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-702/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 02 आरोपी अभियुक्तगण- 01. रोज अली पुत्र अजीज, निवासी पटेल नगर घोसियाना, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, 02. मोहम्मद शाहरुख पुत्र फकीर मोहम्मद, निवासी साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को महादेवा ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।
दिनांक 26.07.2026 वादी सूर्यप्रकाश दूबे पुत्र राज किशोर दूबे निवासी ग्राम पिपरा लालच, पोस्ट रूद्रगढ़ नौसी, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि रोडवेज बस स्टॉप के पास उसके ऑटो रिक्शा से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका सैमसंग ए 12 मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 28.07.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटन का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरो 01. रोज अली पुत्र अजीज, निवासी पटेल नगर घोसियाना, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा, 02. मोहम्मद शाहरुख पुत्र फकीर मोहम्मद, निवासी साहबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को महादेवा ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 02 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment