May 8, 2026

पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के 03 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0- 94/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों 01. बाबूलाल पुत्र जगदीश यादव, 02. सोनू पुत्र बाबूलाल, 03. लवकुश पुत्र चन्दू यादव को बाबामठ गाँव के मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद डण्डे बरामद किया गया। 
वादिनी द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 04.05.2026 को उसके गाँव के विपक्षीगण द्वारा उसके घर पर आये और गाली गुप्ता देते हुए उसके घर का टीना शेट तोड़ दिये, और मना करने पर वादिनी, उनके पुत्र, बहू , नातिन को भी मारे पीटे है। जिससे वादिनी के पुत्र अनील सिंह को गम्भीर चोटे आयी है। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ तथा साक्ष्य संकलन के आधार धारा 109(1) बीएनएस की बढोत्तरी हुई थी।
 आज दिनांक 08.05.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम द्वारा वांछित 03 वांछित अभियुक्तों 01. बाबूलाल पुत्र जगदीश यादव, 02. सोनू पुत्र बाबूलाल, 03. लवकुश पुत्र चन्दू यादव को बाबामठ गाँव के मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 03 अदद डण्डे बरामद किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।

No comments: