May 31, 2026

पुलिस द्वारा 02 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


 गोण्डा -  विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-121/26, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट से सम्बन्धित 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. मो0 हुसैन पुत्र इंसान अली, 02. इंसान अली पुत्र हबीब अली को कौवा पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
वादी निजामुद्दीन पुत्र वजीर अली निवासी जनपद बहराइच द्वारा थाना खरगूपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री जरीना बेगम की शादी लगभग 05 वर्ष पूर्व मोहम्मद हुसैन पुत्र इंशान अली निवासी ग्राम मोफिया मौजा खरगूपुर डींगूर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा के साथ हुई थी। विवाह के बाद से पति, सास, ससुर, देवर एवं ननद द्वारा कम दहेज लाने का ताना देकर अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी तथा उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। दिनांक 29.05.2026 को वादी को सूचना मिली कि उसकी पुत्री ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वादी का आरोप है कि उसकी पुत्री की मृत्यु दहेज की मांग को लेकर की गई प्रताड़ना के कारण हुई है तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे आज दिनांक 31.05.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों-01. मो0 हुसैन पुत्र इंसान अली, 02. इंसान अली पुत्र हबीब अली को कौवा पुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय रवाना किया गया।

No comments: