करनैलगंज/गोण्डा - क्षेत्र के प्रसिद्ध डॉक्टर आई पी सिंह के पिता का निधन हो गया,जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ग्राम पंचायत चरसड़ी गांव निवासी डॉ आई पी सिंह के 86 वर्षीय पिता रुद्र प्रताप सिंह उर्फ ननकू लंबरदार लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान करीब साढ़े चार बजे अंतिम सांस लेकर उन्होंने दुनिया छोड़ दी। क्षेत्र की चर्चित हस्तियों में से एक ननकू लंबरदार को लोग बड़े अदब के साथ लंबरदार कह कर संबोधित करते थे। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। ननकू लंबरदार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह आठ बजे उनके पैतृक गांव चरसड़ी गांव के बाबाघाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया जाएगा। लंबरदार के निधन की खबर सुनकर उनके अंतिम दर्शन हेतु लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
Apr 22, 2026
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment