Apr 23, 2026

एजेंसी कर्मी को मिली मारने की धमकी, पुलिस को दी तहरीर


करनैलगंज/गोण्डा - मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मी के साथ अभद्रता करने तथा उसे मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।  एजेंसी कर्मी प्रियांशु सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बम्भौरा जरवल रोड द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह मनोकामना गैस एजेंसी पर कार्य कर रहा है, विगत 22/4/2026 को मसौलिया निवासी आकाश सिंह आए और एजेंसी के अंदर घुसने लगे, मना करने पर मारने पीटने लगे, लोगों द्वारा बीच - बचाव करने पर भाग गए । पीड़ित द्वारा आकाश सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि विपक्षी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा है कि जरवल रोड आते - जाते समय उसे मार डालेंगे । पुलिस को तहरीर देकर प्रियांशु सिंह ने विपक्षी से जान का खतरा बताया है।

No comments: